टीआरपी डेस्क। दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिर से एक बड़ा झटका मिला है। दिल्ली की कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक के लिए बढ़ा दी है।

इस बीच मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश करने के दौरान एक विवाद शुरू हो गया है। दरअसल जब पुलिस सिसोदिया को ले जा रही थी, उसी दौरान कुछ मीडियाकर्मियों ने मनीष सिसोदिया से सवाल पूछने की कोशिश की और मनीष सिसोदिया ने इसका जवाब देना चाहा।

मगर इस दौरान एक पुलिसवाला मनीष सिसोदिया को पकड़कर जल्दी से ले जा रहा है। इसी वीडियो को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और दिल्ली पुलिस और मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

See also  महाराष्ट्र: विधानसभा स्पीकर का चुनाव आज, शिंदे सरकार की पहली परीक्षा, शिवसेना के राजन साल्वी बीजेपी के राहुल नार्वेकर में मुकाबला

आतिशी सिंह ने वीडियो शेयर कर ट्वीट करते हुए लिखा, “राउज एवेन्यू कोर्ट में इस पुलिसकर्मी द्वारा मनीष जी के साथ चौंकाने वाला दुर्व्यवहार। दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए।” इसी ट्वीट को कोट करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर