Agniveer Recruitment: सेना में नौकरी का सपना है तो ये आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। ज्वाइन इंडियन नेवी ने SSR और MR अग्निवीर भर्ती परीक्षा 02/2023 का विज्ञापन जारी किया है। इस नेवी भर्ती अग्निवीर परीक्षा के लिए 10वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2023 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ज्वाइन इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जाकर सारी जानकारी ले सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 29 मई 2023
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 15 जून 2023
  • आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि- 15 जून 2023
  • परीक्षा तिथि की तारीख- अनुसूची के अनुसार जारी होगी
  • एडमिट कार्ड- परीक्षा से 7 दिन पहले

पदों का विवरण

  • कुल पद- 1465
  • पोस्ट का नाम- नौसेना अग्निवीर एसएसआर और एमआर
  • अग्निवीर एसएसआर के लिए- 1365 पद
  • अग्निवीर एमआर (शेफ / स्टीवर्ड / हाइजीनिस्ट) के लिए- 100 पद
See also  CBSE 10th Result 2026 Out : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, 25 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे चेक करें परिणाम

शैक्षिक योग्यता

अग्निवीर एसएसआर के पद पर अप्लाई करने के लिए गणित, भौतिकी के साथ 10 + 2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या कंप्यूटर विज्ञान में से एक विषय होना जरूरी है। वहीं अग्निवीर एमआर भर्ती के लिए केंडिडेट का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है।

भर्ती से जुड़ी खास जानकारी

  • इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए नेवी अग्निवीर की ऊंचाई पुरुष के लिए 157 सेमी और महिला के लिए 152 सेमी तय की गई है।
  • नेवी अग्निवीर रनिंग- 1.6 कि.मी. पुरुष के लिए 6:30 मिनट और महिला के लिए 8 मिनट
  • नेवी अग्निवीर स्क्वाट अप (उठक बैठक)- पुरुष के लिए 20 बार और महिला के लिए 15 मिनट
  • नेवी अग्निवीर पुश अप्स- केवल पुरुष के लिए 12 बार
  • नेवी अग्निवीर बेंट नी सिट-अप- 10 बार (केवल महिला के लिए)

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  IBPS CRP PO 2021: प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।