A symbolic view of a stock market and trading screen displaying information about dividend stocks.
Investors gathering information related to stock market investments and dividends.

मुंबई : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स 116 अंकों की बढ़त के साथ 62700 के ऊपर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 18600 के पार पहुंचकर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन फिलहाल सेंसेक्स 60.16 (0.10%) अंकों की बढ़त के साथ 62,685.79 के लेवल पर है जबकि निफ्टी 35.55 (0.19%) अंक चढ़कर 18,598.95 पर कारोबार कर रहा है। सोमवार को रुपया सपाट ढंग से 82.4400 रुपये के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी सेशन में यह 82.4625 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार के शुरुआती कारोबार में ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिख रही है।Sensex Opening Bell

See also  नेशनल हेराल्ड मामला : कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार से ईडी की पूछताछ जारी