बीजापुर। बीजापुर से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां गंगालूर और पुसनार के बीच माओवादियों द्वारा लगाये गये आईडी ब्लास्ट के चपेट में आने डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। आइईडी ब्‍लास्‍ट में घायल जवान को हेलीकाप्‍टर से रायपुर लाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जवान नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे, उसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईडी ब्लास्ट हो गया। जिसके चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया। जिस उपचार जिला अस्पताल बीजापुर में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक कोबरा, STF और DRG दंतेवाड़ा, बीजापुर के जवान बीते कल यानी मंगलवार को संयुक्त नक्सल आपरेशन पर निकले थे। खबर है कि उसी दौरान जवानों और नक्सलियों के मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने माओवादियों के स्मारक स्थल को ध्वस्त कर दिया है।

वहीं मौके से जवानों ने भारी मात्रा में दैनिक उपयोग के सामान, विस्फोटक सामान और दवाइयां बरामद करने की खबर है। बताया जा रहा है कि जवानों के आपरेशन से वापस लौटने के दौरान ही नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी के चपेट में आने से डीआरजी के जवान अजय मंडावी घायल हो गये।

See also  अमेज़न के खिलाफ देश भर के व्यापारियों ने किया धरना-प्रदर्शन : अवैध सामग्रियों की बिक्री को लेकर उठाया सवाल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।