मुंबई। महाराष्‍ट्र की नई गठित सरकार के मंत्रियों को अब विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।

पिछले दिनों राज्‍य में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की गठबंधन सरकार बनी थी। कैबिनेट के

गठन के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि जब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

किया जाएगा, उसमें किस दल के किस मंत्री को क्‍या मिलेगा। गुरुवार शाम इन अटकलों पर विराम

लग गया।

किसे कौन सा मंत्रालय

– राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना) को गृह, शहरी विकास, पर्यावरण,

पीडब्ल्यूडी, पर्यटन और संसदीय कार्य।

– छगन भुजबल (एनसीपी) को ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, जल

संसाधन, राज्य उत्पाद शुल्क।

– बालासाहेब थोरात (कांग्रेस) को राजस्व, स्कूल शिक्षा, पशुपालन और

मत्स्य पालन।

– जयंत पाटिल (NCP) को वित्त और योजना, आवास, खाद्य आपूर्ति

और श्रम विभाग।

– सुभाष देसाई (शिवसेना) को उद्योग, उच्च और तकनीकी शिक्षा, खेल और युवा, रोजगार।

– नितिन राउत (कांग्रेस) पीडब्ल्यूडी आदिवासी विकास, ओबीसी विकास,

See also  24 घंटे में दूसरी खुशखबरी: CoviShield के बाद Covaxin को भी सशर्त मंजूरी देने की सिफारिश , मिलेगी दूसरी देसी कोरोना वैक्सीन

महिला और बाल विकास और राहत और पुनर्वास संबंधी मामले।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।