Heart attack, 13 year old girl fell from the bench after becoming unconscious, died due to heart attack, Surat, Gujarat, Godadara, Geetanjali School.

सूरत। Heart attack: गुजरात के सूरत में एक 13 साल की स्कूली छात्रा की क्लासरूम में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, छात्रा अचानक से नीचे गिर गई और दिल का दौरा पड़ने से उसकी जान चली गई। छात्रा की पहचान रिद्धि मेवाड़ा के रूप में हुई है। वो गोडादरा इलाके के गीतांजलि स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ती थी।

Heart attack: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्लास में सुबह साढ़े 11 बजे के करीब छात्रा अचानक से बेहोश हो गई। आनन-फानन में स्कूल वालों उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा के अभिभावकों ने बताया कि वो सुबह नाश्ता कर के स्कूल गई थी।

Heart attack: स्कूल में उसने लंच भी किया। उन्होंने बताया कि उसे कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। छात्रा का परिवार राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि छात्रा का पोस्टमार्टम किया गया है। शव को परिवारजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही वजह पता चल सकेगा।

See also  Nepal plane crash: काठमांडू में टेकऑफ करते ही प्लेन क्रैश, 5 यात्रियों की मौत

Heart attack: रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात में 20 सितंबर से अब तक 7 युवाओं की मौत हो गई है। बीते दिनों गरबा डांस करते समय एक 19 साल के युवक की मौत हो गई थी। वहीं 24 सितंबर को भी जूनागढ़ में एक युवक की गरबा खेलने के दौरान मौत हो गई। कई जानकार इसे कोविड-19 संक्रमण का असर मान रहे हैं।