रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी और छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की ।

विधायक मण्डावी सोमवार को सड़क हादसे में घायल हो गए जिससे उनके कंधे में चोट लगी है। मण्डावी को सड़क हादसे के बाद बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  CG NEWS : अमरजीत चावला ने मोहन मरकाम को लिखा पत्र, AICC की नोटिस का किया जिक्र