रायपुर। बदलते -बिगड़ते राजनीतिक घटनाक्रम में अचनाक रायपुर पहुंचे कांग्रेस महासचिव KC वेणुगोपाल, राजीव भवन में कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक ले रहे हैं।
विधानसभा चुनाव को अब मात्र 6 दिन ही बाकी रह गई है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों की धड़कनें तेज हो गई है। वहीं अब केंद्रीय मंत्रियां भी अपना प्रदेश दौरा तेज कर दिए है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस महासचिव KC वेणुगोपाल अचानक रायपुर पहुंचे और राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं का बैठक ले रहे हैं।

इस बैठक में CM भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा मौजूद है। इस बैठक के बाद KC वेणुगोपाल कांग्रेस ऑब्जर्वर्स की भी बैठक लेंगे। चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  अलग-अलग जगहों से कपड़े और रुपये का मिला जखीरा