कन्नूर। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अखिल भारतीय इतिहास कांग्रेस में भाषण के

दौरान अचानक कुछ प्रतिनिधियों के विरोध का सामना करना पड़ा। यह घटना कन्नूर विश्वविद्यालय

में हुई, जहां राज्यपाल इतिहास कांग्रेस के 80वें अधिवेशन का उद्घाटन कर रहे थे। बता दें कि

राज्यपाल ने जब संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में हुए प्रदर्शन के बारे में बोलना

शुरू किया तब ऑडिटोरियम में आगे की लाइन में बैठे कुछ प्रतिनिधियों ने उनका विरोध किया।

खान अपनी बात रखना चाहते थे लेकिन विरोध के कारण वह रख नहीं पाए थे। वहीं प्रतिनिधियों

द्वारा ‘केरल के राज्यपाल शर्म करो’ के नारे भी लगाए गए हैं।

 

राज्यपाल के खिलाफ लगे नारे के मामले में खान ने बार-बार कहा, ‘आपको विरोध का पूरा अधिकार है।

लेकिन आप मुझे चुप नहीं करा सकते।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘जब आप चर्चा और विमर्श के लिए

दरवाजे बंद कर देते हैं, तब आप हिंसा को प्रोत्साहित करते हैं।’ वहीं दूसरे राज्यों के विश्वविद्यालयों

See also  छत्तीसगढ़ में मेडिकल टूरिज्म को दिया जायगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री बघेल

से आए कुछ छात्रों ने तख्तियां लेकर नारे लगाए, जिन्हें पुलिस ने हटा दिया था।

 

वहीं इस घटना पर चिंता जताते हुए भारतीय इतिहास कांग्रेस के सचिव ने कहा, ‘कुछ प्रतिनिधि

शांतिपूर्ण तरीके से तख्तियां लेकर खड़े थे। उन्हें पुलिस ने गलत तरीके से भगाया।’ वहीं खान का

भाषण समाप्त होने के बाद कुछ प्रतिनिधियों ने ‘केरल के राज्यपाल शर्म करो’ के नारे भी लगाए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।