हत्यारे से जेल में मिलने आया और चढ़ा गया पुलिस के हत्थे

बिलासपुर। सकरी पुलिस को बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड मामले में फरार शूटर मोहम्मद दानिश को अरेस्ट करने में कामयाबी मिली है। बिलासपुर कुदुदंड में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की सालभर पहले 14 दिसंबर की शाम सकरी बाइपास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या को अंजाम देने के बाद शूटर भाग निकले।

हत्याकांड के वारदात के बाद से मोहम्मद दानिश फरार चल रहा था। आरोपी दानिश की धरकपड़ के लिए पुलिस सालभर से कई जगहों पर दबिश दे चुकी थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई थी। लेकिन खुद आरोपी की चूक से वह अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

जानकारी के मुताबिक़ संजू त्रिपाठी हत्याकांड का मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता कपिल त्रिपाठी हत्याकांड के बाद ही पकड़ में आ गया था। फिलहाल वह कटघोरा उपजेल में बंद है। पहले वह बिलासपुर के केंद्रीय जेल में बंद था लेकिन सुरक्षा कारणों से जेल में बदलाव कर दिया गया था।

See also  सुशासन दिवस पर धान बोनस वितरण समारोह में शामिल होंगे सीएम साय

सकरी पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस मामले का एक अन्य आरोपी और शूटर मोहम्मद दानिश जेल में बंद कपिल त्रिपाठी से मुलाक़ात करने कटघोरा जेल पहुँच रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसके धरपकड़ की तैयारी पूरी की।

वह जैसे ही कटघोरा पहुंचा, पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके पास से नकद रकम और एक आईफोन बरामद किया गया है। इस तरह बिलासपुर पुलिस को इस हत्याकांड में एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

गौरतलब है कि बिलासपुर कुदुदंड में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की सालभर पहले 14 दिसंबर की शाम सकरी बाइपास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या को अंजाम देने के बाद शूटर भाग निकले।

वहीं, कपिल भी अपने घर से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल संजू के पिता जयनारायण त्रिपाठी, कपिल की पत्नी सुचित्रा को हिरासत में ले लिया था। इस मामले में ज्यादातर आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

See also  असामाजिक तत्वों ने की दंगा भड़काने की कोशिश : मंदिर और मस्जिद में की तोड़फोड़, लोगों में नाराजगी, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर