रायपुर।सीएम पद के लिए विष्णुदेव साय, अरुण साव, ओपी चौधरी, डॉ. रमन सिंह, गोमती साय और रेणुका सिंह के नाम पर चर्चा तेज है। इन नामों के लेकर खूब चर्चा हो रही है। बीजेपी आलाकमान ही तय करेगा कि, छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन होगा।

इसी बीच भरतपुर सोनहत में विधायक रेणुका सिंह को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर पूजा-पाठ के साथ कार्यकर्ताओं ने यज्ञ शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशियां मना रहे हैं।

वहीं जिले के आलाअधिकारी उनके निवास जाकर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम देखा। वहीं रेणुका सिंह के समर्थकों का कहना है कि, अगर मुख्यमंत्री बनती है तो पूरे छत्तीसगढ़ का विकास होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार, आपके हक की आवाज उठाने आगे भी समर्पित रहूंगा- टीएस सिंहदेव