नेशनल डेस्क। देशभर के लोगों को एक बार फिर कोरोना वायरस का डर सताने लगा है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 774 नए मामले सामने आए और दो संक्रमितों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,187 हो गई है। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु और गुजरात में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई।

See also  Corona Cases: देश में अब भी कोरोना का खतरा जारी! पिछले 6 दिनों से रोजाना आ रहे 40 हजार से ज्यादा मामले