भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने दी सलामी

रायगढ़। रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनावरण किया। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता आशा त्रिपाठी व पिता सुभाष त्रिपाठी इस दौरान साथ रहे।

13 नवंबर 2021 को मणिपुर में आतंकवादी हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी श्रीमती अनुजा त्रिपाठी और 6 वर्षीय पुत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हुए थे। भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा सलामी दी गई।

रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के बाहर प्रतिमा स्थापित की गई है। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के अमर शहादत को नमन करने परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शहर के नागरिक व आमजन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद।

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे विहाँग में अलगाववादी समूह द्वारा घात लगाकर किए हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला किया और सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी पत्नी अनुजा, बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए। सेना की ओर से ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, ब्रिगेडियर आशीष दास मंच पर उपस्थित हैं।

See also  Transfer News : तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…