नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बीजेपी ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। मोदी 3.0 में उन्हें राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। बता दें जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे।

नड्डा के पास मोदी 3.0 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और उर्वरक व रसायन मंत्रालय का जिम्मा भी है। राज्यसभा की वेबसाइट पर भी नड्डा का नाम बतौर सदन का नेता अपडेट किया गया है।

भाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो गया था। उन्हें आम चुनाव के चलते छह महने का विस्तार दिया गया था। उनका कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है।

See also  Mission 2023: मतदान के एक दिन पहले आज बीजेपी का मेगा शो, नड्डा, बिस्वा और तेली चुनावी सभा को करेंगे संबोधित