रायपुर। प्रदेश के नारायणपुर जिले में 8 फरवरी को अबुझमाड पीस हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में भिलाई इस्पात संयंत्र के सौजन्य से मैराथन आयोजन समिति के द्वारा किया जा रहा है । 21 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन जिला मुख्यालय नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान से किया जाएगा।

 4 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन

अबुझमाड़ रन फॉर पीस का आयोजन क्षेत्र में खेल सम्भावना को मंच देने के साथ-साथ क्षेत्र के प्रति नक्सल गतिविधियों के कारण लोगों के मन में बने खौफ को भी हटाने का प्रयास है।

इस हाफ मैराथन का यह दूसरा वर्ष है गत वर्ष इसका सफल आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 5 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के विजेता केन्या देश के धावक रहे थे।

इस वर्ष भी 4 हजार से अधिक लोगों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीयन कराया है। प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार एक लाख एक्कीस हजार, द्वितीय 61 हजार, तृतीय 31 हजार, चतुर्थ 21 हजार, पंचम 11 हजार रुपए राशि रखी गई है साथ ही नारायणपुर जिले के मूल निवासी प्रतिभागी को विशेष पुरस्कार रखा गया है।

See also  BREAKING : रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ, सामने आ रही वारदात की ये वजह

हाफ मैराथन को सफल बनाने और अधिक से अधिक की सहभागिता के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित नारायणपुर जिले के विद्यार्थी, लोक कलाकार, खिलाड़ियों द्वारा रन फॉर पीस में शामिल होने की अपील की जा रही है ।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।