सुकमा/रायपुर। Sukma Naxal Encounter: छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतागुफा थानाक्षेत्र के नक्‍सल प्रभावित तुमालपाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया। यह मुठभेड़ डीआरजी, जिला बल और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम के साथ हुई।

Sukma Naxal Encounter: जानकारी के अनुसार चिंतागुफा क्षेत्र के तुमालपाड़ के घने जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस बल की जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया और उसके शव को बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की है। फिलहाल इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

See also  हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है, अगर मौका मिला तो मैं भी बनूंगा, जनता के लिए काम करूंगा : TS सिंहदेव