नेशनल डेस्क। अगर आप भी इस महीने बैंक से जुड़े कुछ काम निपटाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आप ही के काम की है। दरअसल अक्टूबर में त्योहारों के कारण बैंकों में कई दिन छुट्टी रहने वाली है। शारदीय नवरात्र से लेकर दशहरा और दिवाली तक की छुट्टी इस महीने रहने वाली है।

ग्राहकों की सुविधा के लिए रिजर्व बैंक पहले ही बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी करता है लिस्ट के अनुसार इस साल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के अनुसार, अक्टूबर में बैंकों में 31 दिन में से 15 दिन अवकाश रहने वाला है। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां हैं और साथ में अलग-अलग त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं। अक्टूबर में जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों के कारण एक दिन बैंक बंद रहेंगे जबकि गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, काटी बिहू और दिवाली के कारण भी बैंकों में अलग-अलग दिन अलग अलग राज्य में अवकाश रहेगा।

See also  शालू जिन्दल को उल्लेखनीय CSR के लिए मिला महात्मा अवार्ड

अक्टूबर 2024 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

1 अक्टूबर 2024 को विधानसभा चुनाव होने के कारण जम्मू में बैंक बंद रहने वाले हैं।

2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

3 अक्टूबर 2024 को नवरात्रि स्थापना के कारण जयपुर में बैंकों में अवकाश है।

6 अक्टूबर 2024 को रविवार के कारण पूरे देश में अवकाश है।

10 अक्टूबर 2024 को दुर्गा पूजा, दशहरा और महासप्तमी के कारण अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा और कोलकाता में बैंक बंद रहने वाले हैं।

11 अक्टूबर 2024 को दशहरा, महाअष्टमी, महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा और दुर्गा अष्टमी के कारण अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, ईंटानगर, कोहिमा, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

12 अक्टूबर 2024 को दशहरा, विजयदशमी, दुर्गा पूजा के कारण लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

13 अक्टूबर 2024 को रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

14 अक्टूबर 2024 को दुर्गा पूजा या दासेन के कारण गंगटोक में बैंकों में अवकाश रहेगा।

See also  मोदी-पवार की मीटिंग खत्म, एनसीपी को केंद्र में बड़ा रोल देने की बात,सोनिया बोलीें.'नो कॉमेंट्स'

16 अक्टूबर 2024 को लक्ष्मी पूजा के अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहने वाले हैं।

17 अक्टूबर 2024 को महर्षि वाल्मीकि और कांटी बिहू के बेंगलुरु और गुवाहाटी में बैंकों में अवकाश है।

20 अक्टूबर 2024 को रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर 2024 को चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर 2024 को रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।

31 अक्टूबर 2024 को दीवाली के कारण लगभग पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।

नहीं रुकेंगे आपके ये सभी काम

अक्टूबर में फेस्टिव सीजन की वजह से बैंकों में लगातार छुट्टी होगी लेकिन, इसके बाद भी आपके कोई भी जरूरी काम नहीं रुकने वाले हैं। आप बैंक में अवकाश होने के बावजूद भी एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का यूज करके अपने काम को आसानी से कर सकते हैं. कैश विड्रॉल के लिए एटीएम का यूज करें.

See also  एसईसीएल ने बिजली उत्पादन की दिशा में रखा कदम, एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी के साथ 660 मेगावॉट के यूनिट का चचाई में लगेगा प्लांट