रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में रहने वाले उदयराज मिश्रा नामक युवक ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उदयराज ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उसे टॉर्चर करने का आरोप लगाया।

वीडियो में उदयराज बिलखते हुए कहता है, “मम्मी पापा मुझे माफ़ करना मैं अपनी पत्नी और ससुराल वालों से बहुत परेशान करते है। मेरी पत्नी किसी दूसरे के साथ फसी थी जब मैं इन लोगों से बोलता था तो ये लोग मुझे जान से मरने की धमकी देते थे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देते थे। इस लिए मैं अपनी जीवन यही समाप्त कर रहा हु और थाना प्रभारी से अनुरोध है की मेरे दोनों बच्चों को मेरे माता पिता को दे दिए जाए। इसके नानी नाना को न दिया जाए, इनके जीवन को बहुत खतरा है। उनका भविष्य खतरा है इस लिए मेरे माता पिता को सौप दिया जाए।

See also  खाद्य विभाग बैठकः सरकार धान से इथनॉल बनाने का लिया फैसला

मृतक ने आगे कहा इन लोग मुझे बहुत डराए धमकाए मैं तुम्हे फसा दूंगा तुम्हारे परिवार वालों को फसा दूंगा इस लिए डार के मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हु। प्लीज् मम्मी पापा मुझे माफ़ कर देना।

आगे अपने दोनों भाइयों को सन्देश देते हुए कहा की माता पिता भगवान् है दोनों मेरे भाई माता पिता को कभी दुःख नहीं देना उनकी बहुत सेवा करना। थाना प्रभारी से अनुरोध है की मेरी पत्नी और ससुराल वालों को नहीं छोड़ना।