Operation Sindoor: नई दिल्ली। Home Ministry on alert, leaves of paramilitary forces cancelled: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की सटीक और जबरदस्त स्ट्राइक के बाद भारत-पाक सीमा पर तनाव और बढ़ गया है। इसी बीच गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।

Operation Sindoor: गृह मंत्रालय ने आदेश दिया है कि BSF, CRPF, ITBP, SSB और CISF जैसे सभी प्रमुख अर्धसैनिक बलों के जवान पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर मौजूद रहें। सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त तैनाती की जा रही है और इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों की पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हर मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

See also  कल CM पद की शपथ लेंगे भगवंत मान, केजरीवाल, सिसोदिया समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल, ममता बनर्जी समेत इन नेताओं को दिया आमंत्रण

Operation Sindoor: भारत के ऐक्शन से पाकिस्तान में बौखलाहट

भारत के ऐक्शन से पाकिस्तान में बौखलाहट है और वह जवाबी हमले की गीदड़भभकी दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय किसी भी जवाबी कार्रवाई या आतंकी साजिश को रोकने के लिए लिया गया है। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान बॉर्डर पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है।

Operation Sindoor: बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सैनिकों ने आधी रात डेढ़ बजे राफेल और क्रूज मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के ट्रेनिंग कैंप तबाह हुए और 90 से ज़्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।