छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। एक मोबाइल दुकान में काम करने वाले कर्मचारी से 2.5 लाख रुपये की उठाईगिरी की गई। आरोपी ने बड़ी चालाकी से लिफ्ट के बहाने कर्मचारी के बैग से नकदी पार कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारी वसूली के कुल 5 लाख रुपये अपने बैग में रखकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी। कुछ दूर साथ चलने के बाद, वह व्यक्ति मौका देखते ही बड़ी सफाई से 2.5 लाख रुपये का बंडल बैग से निकालकर फरार हो गया।

कर्मचारी को चोरी का पता उस वक्त चला जब उसने रकम गिननी शुरू की। पैसे कम मिलने पर उसे संदेह हुआ, और उसने तुरंत खमतराई थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।

See also  CG Breaking : विवेक शर्मा बनाए गए नए महाधिवक्ता, आदेश जारी…

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है और पीड़ित से विस्तृत बयान भी लिया जा रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।