टीआरपी डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अरबपति उद्यमी एलन मस्क के बीच राजनीतिक विवाद अब कारोबारी मोर्चे पर भी बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। टेस्ला और स्पेसएक्स जैसे दिग्गज ब्रांड के मालिक मस्क को ट्रम्प से टकराना भारी पड़ गया है। इस टकराव के चलते टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट आई है, जिससे कंपनी की बाजार पूंजी में अब तक करीब 380 बिलियन डॉलर (लगभग 32 लाख करोड़ रुपये) की कटौती हो चुकी है। यह दुनिया की किसी भी कंपनी के लिए अब तक की सबसे बड़ी मार्केट कैप गिरावटों में से एक मानी जा रही है।

राजनीति से दोस्ती से विरोध तक

एक समय था जब एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रम्प के खुले समर्थक हुआ करते थे। लेकिन अब स्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं। मस्क ने पहले खुद को राजनीति से अलग रखने की बात कही और फिर ट्रम्प के खिलाफ मुखर हो गए। उन्होंने ट्रम्प प्रशासन द्वारा प्रस्तावित न्यू टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल 2025 की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की। जवाबी हमले में ट्रम्प ने मस्क को चेतावनी दी कि अगर वह यूं ही सरकार का विरोध करते रहे, तो टेस्ला और स्पेसएक्स को दिए गए कई सरकारी ठेके रद्द किए जा सकते हैं।

See also  Global Innovation Index 2020 में भारत की लंबी छलांग, पहली बार टॉप 50 में पहुंचा

शेयर बाजार में हाहाकार

ट्रम्प की इस धमकी के बाद टेस्ला के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। बीते गुरुवार को ही कंपनी के शेयर करीब 14 फीसदी तक गिर गए, जिससे एक ही दिन में कंपनी को लगभग 150 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ यह टेस्ला के इतिहास में एक दिन में हुआ सबसे बड़ा घाटा है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला इस साल अमेरिका की लार्ज कैप कंपनियों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कंपनी बन गई है। जनवरी से अब तक कंपनी की मार्केट वैल्यू में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है, जिससे टेस्ला टॉप ग्लोबल कंपनियों की सूची में 10वें स्थान तक फिसल गई है।

ट्रम्प से मतभेद के अलावा और भी संकट

एलन मस्क के लिए मुश्किलें सिर्फ ट्रम्प तक सीमित नहीं हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग में सुस्ती, उत्पादन चुनौतियां और कंपनी की आंतरिक वित्तीय परेशानियां भी टेस्ला के भविष्य पर दबाव बना रही हैं। इन सबके बीच ट्रम्प से बढ़ती टकराव ने मस्क के लिए संकट को और गहरा कर दिया है।

See also  Hormuz Crisis: ईरान खाली करें इंडियन, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, ट्रंप की धमकी से बिगड़ रहे मिडिल ईस्ट के हालात

सुलह की कोशिशें, लेकिन तीखी प्रतिक्रिया

व्हाइट हाउस ने दोनों के बीच सुलह की पहल शुरू की है। खबर है कि ट्रम्प और मस्क के बीच एक मीटिंग आयोजित करने की योजना बनाई गई है ताकि हालात सामान्य किए जा सकें। लेकिन जब मीडिया ने राष्ट्रपति ट्रम्प से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी- मैं उस व्यक्ति से बात करने में दिलचस्पी नहीं रखता जो अपना मानसिक संतुलन खो चुका हो। इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल ट्रम्प और मस्क के बीच सुलह की संभावना बेहद कमजोर दिख रही है।