रायपुर। साय कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। राज्यपाल ने तीन नए मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल और गजेन्द्र यादव को शपथ दिलाया। वहीं, शपथ ग्रहण के थोड़ी देर बाद ही मंत्रियों के उनके विभाग सौंप दिए गए हैं। समारोह में सीएम, मंत्री, विधायक समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। लेकिन, कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम से कुछ देर बाद मंत्रियों के विभागों की लिस्ट भी जारी की गई है।

आइए जानते है किन्हें मिला कौन सा विभाग

मंत्री गुरू खुशवंत साहेब – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास
मंत्री राजेश अग्रवाल- पर्यटन संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व
मंत्री गजेन्द्र यादव – स्कूल शिक्षा विभाग, ग्रामोघोग, विधि एवं विधायी कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, इससे पहले जिन अन्य विभागों की जानकारी सामने आई थी। वो विभाग अन्य मंत्रियों के पास यथावत है।

See also  अशोक चतुर्वेदी को मिला स्टे, हाईकोर्ट ने EOW में दर्ज FIR और प्रारंभिक जांच कार्यवाही पर लगाई रोक