रायपुर. Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम में उतार च़ढ़ाव देखने को मिलेगा. उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, तो दक्षिण छत्तीसगढ़ को बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है. इससे आने वाले दो दिनों में बस्तर संभाग में झमाझम बारिश हो सकती है. वहीं, रायपुर, दुर्ग समेत अन्य जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है.
Chhattisgarh Weather : मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून द्रोणिका अपनी निर्धारित स्थिति से नीचे की ओर खिसक गई है. इसके अलावा, अरब सागर से भी पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है. इन दो के अलावा अन्य कोई दो नया सिस्टम फिलहाल प्रदेश में एक्टिव नहीं है. इससे पहले, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना था.
रायपुर, बिलासपुर का मौसम
Chhattisgarh Weather :बिलासपुर संभाग सबसे गर्म और ठंडा भी रहा. यहां का सर्वाधिक तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया.जो कि सामान्य से मात्र 0.5 डिग्री ज्यादा रहा. वहीं, पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 23.4 डिग्री रहा. आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिनभर बारिश दर्ज नहीं हुई. जबकिस, रायपुर में शुकवार को गरज चमक के साथ बारिश होने की आशंका है.



