रायपुर। KYC Update : छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत 62% से अधिक अधिकारी-कर्मचारी अब तक KYC अपडेट नहीं कर पाए हैं, जिससे अगले महीने सैलरी ब्रेक की स्थिति बन गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर 30 सितंबर तक KYC अपडेट नहीं हुआ, तो वेतन आहरण रोक दिया जाएगा।
वित्त विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों की KYC हर हाल में Employee Corner पोर्टल या ऐप के माध्यम से अपडेट कराएं और जानकारी ट्रेजरी तक भेजें।
चौंकाने वाले आंकड़े
- 43 विभागों के कुल कर्मचारियों में से 62.42% अब तक KYC अपडेट नहीं कर पाए हैं।
- अब तक केवल 97,328 कर्मचारियों का KYC अपडेट हुआ है।
- अनुमानित करीब 3 लाख कर्मचारी KYC अपडेट नहीं कराने वालों की सूची में शामिल हैं।
इन विभागों की स्थिति सबसे खराब
जिन विभागों में एक भी कर्मचारी का KYC अपडेट नहीं हुआ है, जिनमें ग्राम्य उद्योग विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, पुनर्वास विभाग शामिल है।
KYC अपडेट की तय डेडलाइन और चेतावनी
पहले 24 अप्रैल को अंतिम तिथि तय की गई थी। फिर 15 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी गई। अब सरकार ने 30 सितंबर तक की अंतिम डेडलाइन घोषित की है। यदि तय तिथि तक प्रोफाइल अपडेट नहीं किया गया, तो अक्टूबर महीने की कर्मचारियों की तनख्वाह रोक दी जाएगी।
KYC अपडेट करने का तरीका
कर्मचारी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से www.treasury.cg.nic.in पोर्टल पर जाएं या Employee Corner App डाउनलोड करें। लॉगइन कर प्रोफाइल में मांगी गई जानकारी अपडेट करें। सेव करके सबमिट करें। इसके बाद विभाग प्रमुख की ओर से इसकी पुष्टि कर ट्रेजरी को रिपोर्ट भेजनी होगी।
कर्मचारियों को सरकार की दो टूक
KYC अपडेट के लिए अब और समय नहीं दिया जाएगा। 30 सितंबर के बाद जो कर्मचारी KYC अपडेट नहीं कराएंगे, उनकी तनख्वाह रोकी जाएगी।
KYC Update : यह चेतावनी राज्य शासन द्वारा डिजिटल रिकॉर्ड को सशक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। कर्मचारियों के लिए अब भी समय है कि वे जल्द से जल्द अपना KYC अपडेट करें और सैलरी ब्रेक से बचें।



