पीएम मोदी
पीएम मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे धार जिले के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे। 2158 एकड़ में फैला यह पार्क विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा और करीब 3 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा। इसका सबसे बड़ा लाभ कपास किसानों को होगा, क्योंकि उनकी फसल का मूल्य दोगुना होने की संभावना है। यह पहल मध्य प्रदेश को देश का प्रमुख टेक्सटाइल हब बनाएगी।

नए अभियानों की शुरुआत

प्रधानमंत्री इस अवसर पर ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और ‘एक बगिया माँ के नाम’ जैसे अभियानों की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही, सिकल सेल स्क्रीनिंग के लिए 1 करोड़ कार्ड वितरित किए जाएंगे और ‘सुमन सखी’ चैटबॉट भी लॉन्च किया जाएगा। इस मौके पर पीएम मोदी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में सीधे राशि हस्तांतरित करेंगे। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

See also  मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर ग्वालियर में आज होगी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव