भोपाल: मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अब लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन लागू होगी। इसके तहत उम्मीदवारों द्वारा नामांकन के साथ जमा किए गए शपथ-पत्र की कॉपी सार्वजनिक की जाएगी। यह व्यवस्था अगले चुनाव से प्रभावी होगी।

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश में 2027 में सभी नगरीय निकायों के चुनाव होंगे। नई व्यवस्था के तहत पार्षदों के आपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति और शिक्षा संबंधी जानकारी भी सार्वजनिक करनी होगी। यह नियम नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद चुनावों पर लागू होगा। शपथ-पत्र की कॉपी न केवल राज्य निर्वाचन आयोग के पास उपलब्ध होगी, बल्कि जिला वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी।

See also  प्रतिबंधित वन्य जीव सर्प के प्रदर्शन करने वाले आरोपियों पर की कार्रवाई