टीआरपी। film Border 2 : लगभग 30 साल पहले 1997 में आई फिल्म बार्डर ने देशभर में धूम मचाई थी। भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म ने युवाओं के मन में देशभक्ति की भावना जगाई थी। अब, फिल्म का दूसरा पार्ट बार्डर – 2 के नाम से रिलीज किया जा रहा है।

दर्शक, अपने प्रिय अभिनेता सन्नी देओल के दमदार डायलॉग सुनने और जवानों की बहादुरी को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 15 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर देखकर ही दर्शक रोमांचित हो गए हैं।

फिल्म में एक बार फिर से देशभक्ति और बलिदान की भावना देखकर दर्शक भावुक होते नजर आएंगे। ट्रेलर में सनी देओल का बोला गया डायलॉग ‘ बॉर्डर सिर्फ जमीन पर खींची गई एक रेखा नहीं, बल्कि देश से किया गया एक वादा है।’ दर्शकों के दिल को छू रहा है।

See also  Chana Dal Puri Recipe: लंच में बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चना दाल मसाला पूड़ी, जानें इसकी रेसिपी

ट्रेलर देखकर ही दर्शक उत्साहित हो रहे हैं। फिल्म में सन्नी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की भी अहम भूमिका है। इनके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी हैं। ‘बॉर्डर 2’ को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।

भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित

यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। गणतंत्र दिवस से तीन दिन पूर्व फिल्म रिलीज हो रही है। सनी देओल ने ट्रेलर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि “इस कहानी से बड़ी कोई कहानी नहीं और इस जीत से बड़ा कोई जश्न नहीं।”

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।