रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन् दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के उपरांत सोमवार को दोपहर राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में भावपूर्ण विदाई दी गई।

इस अवसर पर विमानतल पर राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्षधर्मलाल कौशिक, मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम अवस्थी, कमिश्नरजी.आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा,कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद एच आरिफ शेख ने उन्हें विदाई दी।राष्ट्रपति यहॉ से भारतीय वायु सेना के विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

See also  Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल, कब रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत? दूर करें तारीख का भ्रम और जानें पारण का सही समय