रायपुर। प्रदेश की सड़कों पर हादसों की भरमार हो गई है। आज सुबह राजधानी रायपुर में सिविल लाइन इलाके में स्कूटी पर स्कूल जा रहे भाई–बहन को एक टो–ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दी। इस घटना में छात्र की मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिकअप ने मारी टक्कर, 3 की मौत

उधर कोटा–लोरमी मार्ग पर ओगनपाट( तेंदुआ) के पास बेलपान मेला घूमकर एक बाइक पर सवार पूरा परिवार अपने घर लौट रहा था, रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में पति, पत्नी और एक बेटी की मौत हो गई, वहीं दूसरी बेटी घायल हो गई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कोटा टीआई नरेश चौहान ने बताया कि रतनपुर मोहदा दोना सागर निवासी निवासी जमनेश यादव पिता महेत्तर यादव 36 वर्ष हादसे में मृत पति पत्नी व बालिका अपनी पत्नी संतोषी यादव, बेटी शानू यादव 12 साल, अनिषा 13 साल को लेकर बेलपान मेला गए थे। मेला घूमने के बाद दोपहर 2.45 बजे चारों बाइक क्रमांक सीजी 10 एए, 0364 से वापस गांव लौट रहे थे। जूनापारा क्षेत्र के टिकरीपारा मोड़ पर बस खड़ी हुई थी।

See also  राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, X पर लिखा- छत्तीसगढ़ ने इन्हें वोट की चोट…

उन्होंने बस के किनारे से बाइक मोड़कर आगे निकलने की कोशिश की। इसी दौरान लोरमी की ओर से आ रहे बोलेरो पिकअप क्रमांक सीजी 28 आर, 7108 के चालक संदीप यादव ने तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जूनापारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों घायलों को कोटा अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने परिक्षण के बाद जलेश यादव, संतोषी यादव, अनिषा यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सानू को सिम्स रिफर कर दिया गया। परिजन ने बच्ची को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया है।

निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर तीन बार पलटी कार,मस्तूरी के युवा कांग्रेस नेता राहुल राय सहित दो की मौत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत दो घायल

उधर कोरबा में निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मस्तूरी से बारात जा रहे युवा कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतरकर अनियंत्रित हो गई और तीन बार पलट गई।

See also  अनुसुईया उइके का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में 29 को

मिली जानकारी के अनुसार, मस्तूरी निवासी एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक व वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय अपनी कार (सीजी 10 बीएफ 9922) से बालको में परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ मस्तूरी के ही शिवम ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक (विराट)ढालू अग्रवाल , मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला राम साहू और राहुल मौजूद थे। चारों रात करीब साढ़े नौ बजे उरगा पहुंचे थे।

बताया गया कि इससे पहले सभी बिलासपुर के छाबड़ा पैलेस में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे और वहां से बालको के लिए रवाना हुए थे। शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने के कारण उनकी कार निर्माणाधीन लेन में उतर गई। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और तीन बार पलट गई। हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला साहू और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रहे दोस्तों ने तत्काल घायलों को बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

See also  TRP Breaking- डीकेएस घोटाला मामले में डॉ पुनीत गुप्ता, PNB के GM राजीव खेड़ा और DGM सुनील अग्रवाल को मिली जमानत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।