India-Pakistan T20 match: कोलंबो। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में शाम 7 बजे से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बहुप्रतीक्षित मुकाबला को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, जिसका असर हवाई किरायों और होटल बुकिंग पर साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली और मुंबई से कोलंबो के लिए फ्लाइट टिकटों की कीमतें लाख रुपए के पार पहुंच गई हैं।

India-Pakistan T20 match: दिल्ली से कोलंबो का किराया 1.45 लाख रुपए तक

दिल्ली से कोलंबो की डायरेक्ट फ्लाइट में लगभग 4 घंटे का समय लगता है। मैच के दिन शाम 7 बजे से पहले Air India की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 1,09,339 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं SriLankan Airlines की फ्लाइट का किराया 65,914 से लेकर 1,45,219 रुपए तक दिखाया जा रहा है। ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल MakeMyTrip के अनुसार, 15 फरवरी के लिए टिकट कीमतें 16 फरवरी की तुलना में 40-50 प्रतिशत अधिक हैं।

India-Pakistan T20 match: मुंबई से कोलंबो का किराया 60 हजार से अधिक

See also  मिडिल ईस्ट जंग का असर: अब रसोई गैस की जगह 'बिजली' से पकेगा खाना! मुंबई-दिल्ली में सिलेंडर की किल्लत के बाद इलेक्ट्रिक चूल्हों की भारी डिमांड

मुंबई से कोलंबो तक की नॉनस्टॉप उड़ान में करीब 3 घंटे का समय लगता है। 14 फरवरी को SriLankan Airlines की फ्लाइट का किराया 66,122 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं 15 फरवरी को शाम 7 बजे से पहले Air India की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 60,030 रुपए दर्ज किया गया है।

India-Pakistan T20 match: होटल किराए भी चरम पर

कोलंबो में 14 और 15 फरवरी के लिए 3 से 5 स्टार होटलों में दो लोगों के लिए एक रात का किराया 1.14 लाख तक पहुंच गया है। हालांकि बजट होटलों में 2,000 से 3,000 रुपए प्रति रात में भी कमरे उपलब्ध हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Asia Cup 2025 के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भी फ्लाइट और होटल किराए में भारी बढ़ोतरी देखी गई थी।