KKR ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

टीआरपी डेस्क। KKR vs PBKS : आईपीएल 2026 के 12 वें मुकाबले में आज यानी सोमवार, 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। तीन बार की चैंपियन केकेआर के लिए यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम लगातार दो मैच हार चुकी है और अब उसके सामने अपने ही पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर की चुनौती है, जिन्होंने कोलकाता को खिताब दिलाया था।

पंजाब मजबूत

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम बेहद संतुलित दिख रही है। युवा कूपर कोनोली (2 मैच में 108 रन) और प्रियांश आर्या ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी है। अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और अनुभवी युजवेंद्र चहल की मौजूदगी में पंजाब का आक्रमण अभेद्य नजर आ रहा है।

कैमरन ग्रीन नहीं कर रहे गेंदबाजी

निचले मध्यक्रम में रमनदीप सिंह और अनुकूल रॉय जैसे बल्लेबाजों का तेजी से रन न बना पाना टीम की हार का बड़ा कारण बन रहा है। साथ ही, कैमरन ग्रीन का गेंदबाजी न कर पाना टीम का संतुलन बिगाड़ रहा है।

See also  BIG NEWS : 14 फरवरी से फिर खुलेंगे पहली से पांचवी कक्षा तक के स्कूल, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मैच की पूरी जानकारी (Match Details):

  • तारीख: 6 अप्रैल 2026 (सोमवार)
  • स्थान: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • समय: शाम 7:30 बजे (टॉस: 7:00 बजे)
  • लाइव: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर।

हेट डू हेड रिकाॅर्ड

पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड काफी मजबूत है। 35 मैचों में से कोलकाता ने 21 मैच जीते हैं, पंजाब ने 13 मैच जीते हैं, और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, युजवेंद्र चहल।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।