टीआरपी डेस्क। ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के फेज-04 के तहत बड़ी सौगात दी जाएगी। इस चरण में कुल 774 सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई लगभग 2,426.875 किलोमीटर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब ₹2,225.44 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

आज जशपुर नगर में आयोजित कार्यक्रम में CM साय इन सड़कों का विधिवत शिलान्यास करेंगे। इस योजना के तहत खासतौर पर दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

सूरजपुर, बस्तर और जशपुर जैसे जिलों को इस योजना में प्राथमिकता दी गई है, जहां सड़क कनेक्टिविटी की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

सरकार का कहना है कि PMGSY Phase IV के जरिए गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे समग्र ग्रामीण विकास को बल मिलेगा।

See also  टीआरपी ब्रेकिंग: यहां विधानसभा गेट के बाहर धरने पर बैठे राज्यपाल

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।