टीआरपी डेस्क। मई महीने की शुरुआत होते ही आम आदमी की जेब पर सीधा हमला हुआ है। आज 1 मई 2026 से रसोई गैस, बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। अगर आप आज घर से बाहर निकल रहे हैं या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने जा रहे हैं, तो रुकिए! पहले ये जान लीजिए कि आपकी मेहनत की कमाई पर अब कहां और कितनी सेंध लगने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन और बैंकों ने इन नए नियमों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।

LPG सिलेंडर और रसोई का बिगड़ा बजट

मई की पहली तारीख को ही तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं। रायपुर के बाजारों में चर्चा है कि इस बार कीमतों में बदलाव के साथ-साथ डिलीवरी का तरीका भी बदल गया है। अब बिना OTP (One Time Password) के सिलेंडर मिलना मुश्किल होगा। यानी अब गैस चूल्हा जलाना न सिर्फ महंगा पड़ सकता है, बल्कि बुकिंग के नियमों में सख्ती से आम जनता की टेंशन बढ़ गई है।

See also  नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन सख्त, दो मेडिकल स्टोर सील

ATM से पैसा निकालना अब पड़ेगा महंगा

अगर आप बार-बार ATM से कैश निकालने के शौकीन हैं, तो अपनी आदत बदल लीजिए। RBI के नए आदेश के बाद अब फ्री लिमिट खत्म होते ही आपको हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये ढीले करने होंगे। पहले यह चार्ज 21 रुपये था।

  • खुद का बैंक: महीने में सिर्फ 5 बार फ्री निकासी।
  • दूसरे बैंक (मेट्रो शहर): केवल 3 फ्री ट्रांजैक्शन।
  • नॉन-मेट्रो शहर: 5 बार फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा।

SBI क्रेडिट कार्ड वालों को तगड़ा झटका

SBI कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए बुरी खबर है। अब लेट पेमेंट चार्ज को बढ़ाकर वसूली और कड़ी कर दी गई है। 500 रुपये से ज्यादा का बकाया होने पर सीधे 500 रुपये का जुर्माना ठोक दिया जाएगा। इतना ही नहीं, BPCL SBI कार्ड पर जो एनुअल फीस माफी 50 हजार के खर्च पर मिलती थी, उसे बढ़ाकर अब 1 लाख रुपये कर दिया गया है। यानी अब छूट पाने के लिए ज्यादा जेब खाली करनी होगी।

See also  कैट एवं चैम्बर के सदस्य मिले वित्त मंत्री ओपी चौधरी से

ऑनलाइन गेमिंग पर सरकार की टेढ़ी नजर

गेमिंग के शौकीनों के लिए भी प्रशासन ने कमर कस ली है। अब मनी गेम्स और ई-स्पोर्ट्स के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। सरकार अब आपके हर लेन-देन पर पैनी नजर रखेगी। साथ ही हवाई ईंधन (ATF) के दामों में बदलाव से फ्लाइट की टिकटें भी महंगी होने के आसार हैं, जिसका असर सीधा प्रदेश के हवाई यात्रियों पर पड़ेगा।