रायपुर। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा समुदाय के 13 बच्चे जो पशुपालन फार्मों में बाल श्रम करने को मजबूर थे, उन्हें छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग ने रेस्क्यू कर मुक्त करा लिया है। सभी बच्चों का स्कूलों में दाखिला करा दिया गया है।

करा रहे थे मवेशी चराने का काम

दरअसल, मई 2026 में कबीरधाम जिले के भोरमदेव क्षेत्र के थुहापानी गांव और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास स्थित पशुपालन फार्मों में बाल श्रम और मानव तस्करी का मामला सामने आया था। आरोप था कि बैगा समुदाय के 8 से 15 साल के 13 बच्चों को आर्थिक प्रलोभन देकर वहां ले जाया गया था। इन बच्चों से मवेशी चराने समेत अन्य काम कराए जा रहे थे।

2 तस्कर समेत 8 लोगों पर कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलने पर बाल संरक्षण आयोग ने संयुक्त कार्रवाई की। सभी 13 बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। इस मामले में 2 मानव तस्करों और 6 नियोक्ताओं सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

See also  Corona Vaccine Update India: भारत की कोवैक्सीन पहले दोनों चरण के परीक्षण सफल,तीसरे चरण के ट्रायल की तैयारी में AIIMS

स्कूल में हुआ दाखिला, किताबों की ओर लौटे बच्चे

रेस्क्यू के बाद बच्चों के पुनर्वास और शिक्षा पर काम किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बोड़ला की रिपोर्ट के अनुसार सभी 13 बच्चों का दोबारा स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित किया गया है। अब जो बच्चे कुछ समय पहले तक मजदूरी कर रहे थे, वे फिर से किताबों और कक्षाओं की ओर लौट रहे हैं।