कवर्धा। कबीरधाम जिले में धान घोटाले की जांच में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोहारा धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के घर और कार्यालय में छापा मारकर पुलिस ने 16 लाख रुपये नगद, बैंक पासबुक, कई अहम दस्तावेज और कंप्यूटर जब्त किया है। मामले में अब तक 6 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

केंद्र प्रभारी के घर पड़ा छापा

शुक्रवार को पुलिस ने लोहारा धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के घर और ऑफिस में दबिश दी। तलाशी के दौरान नगदी और सामग्रियां मिलीं :

  • 16 लाख रुपये नगद
  • बैंक पासबुक
  • महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • कार्यालय का कंप्यूटर जब्त किया गया

81.19 लाख का हुआ है धान घोटाला

यह सहसपुर लोहारा थाना अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र से जुड़ा हुआ है, जिसमें 81.19 लाख का धान घोटाला उजागर हुआ।कंप्यूटर ऑपरेटर व फाड़ प्रभारी ने मिलकर यह गड़बड़ी की थी। कागजो पर चल रहा था करोड़ो का खेल, भौतिक सत्यापन में इस मामले का खुलासा हुआ था, विपणन वर्ष 2024- 25 में 3 केंद्रों में 2441 क्विंटल धन व 21924 नग बारदाने गायब थे।

See also  छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगा 24 घंटे वाला CM हेल्पलाइन नंबर, तय समय पर शिकायतों का होगा निपटारा

अब तक 6 FIR, आगे और छापे

धान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने के मामले में पुलिस ने अब तक 6 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस लगातार आरोपियों के घरों और कार्यालयों में दबिश देकर सबूत जुटा रही है।

अधिकारियों ने कहा है कि धान घोटाले से जुड़े अन्य नामजद आरोपियों के ठिकानों पर भी इसी तरह कार्रवाई होगी। फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।

आगे होंगे बड़े खुलासे

जिले में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।