14 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस,विधायक दल की बैठक में फैसला, नकटी मुद्दे पर मचेगा हंगामा
14 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस,विधायक दल की बैठक में फैसला, नकटी मुद्दे पर मचेगा हंगामा

cg-monsoon-session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 14 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र में कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। रविवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सरकारी निवास पर हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। बैठक के बाद महंत ने कहा कि कांग्रेस को मौजूदा सरकार पर भरोसा नहीं है और सदन में जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा।

cg-monsoon-session: करीब दो घंटे तक चली विधायक दल की बैठक से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा सत्र की रणनीति पर अलग से मंथन किया। इसके बाद विधायक दल की बैठक में विपक्ष की अंतिम रणनीति तय की गई।

cg-monsoon-session: सरकार के वादे साबित हुए झूठे: महंत

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है, बिजली संकट, महंगाई, किसानों की समस्याएं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता परेशान है। इन्हीं कारणों से कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रही है। मानसून सत्र के दौरान विपक्ष इन सभी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा और सरकार से जवाब मांगेगा।

See also  नितिन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा में हुआ 'नबीन' उदय

cg-monsoon-session: नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव

बैठक में नकटी गांव का मामला भी प्रमुखता से उठा। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। डॉ. महंत ने कहा कि पार्टी इस मामले को पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाएगी और जरूरत पड़ने पर सदन के भीतर भी विरोध प्रदर्शन करेगी।

cg-monsoon-session: बैठक के बाद डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र भले ही केवल पांच दिनों का हो, लेकिन विपक्ष सरकार को हर मुद्दे पर घेरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदन के साथ-साथ सड़क पर भी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। बता दें कि मानसून सत्र के लिए कुल 1033 प्रश्न लगाए गए हैं। इनमें विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकों द्वारा भी विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल पूछे गए हैं।