Major negligence by the police: छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में पुलिस ने फंदे पर लटकी महिला को बिना जांचे मृत समझ लिया और कमरे में ताला लगाकर थाने चली गई। करीब 2 घंटे बाद जब पुलिस दोबारा पहुंची और ताला खोला तो महिला जिंदा मिली, सांसें चल रही थीं।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। महिला को तुरंत अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 7 में महिला के फंदे पर लटके होने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने मौके पर ठीक से जांच नहीं की और महिला को मृत मान लिया। इसके बाद कमरे को बंद कर ताला लगा दिया और टीम मर्ग की कार्रवाई के लिए थाने चली गई।

करीब 2 घंटे बाद पुलिस टीम दोबारा मौके पर पहुंची। जब ताला खोला गया तो महिला जिंदा मिली। सांसें चल रही थीं। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया।

See also  दिल्ली में कांग्रेस की CEC बैठक खत्म, तीसरी लिस्ट देर रात जारी होने की संभावना

अस्पताल में ICU में भर्ती, हालत गंभीर

महिला के जिंदा मिलने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए ICU में भर्ती किया है। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने महिला को ठीक से जांचे बिना ही मृत मान लिया और ताला लगा दिया। अगर समय रहते जांच कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया होता तो बेहतर इलाज मिल सकता था।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी पर परिजनों और आम लोगों ने जमकर अपनी भड़ास उतारी 

पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल

यह मामला सिर्फ लापरवाही नहीं, प्रोटोकॉल के उल्लंघन का है।

1.  बिना डॉक्टर के मृत घोषित कैसे किया?

2.  पल्स और सांस चेक किए बिना ताला क्यों लगाया?

See also  बड़ी खबर: भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 4 अधिकारी गिरफ्तार

3.  पंचनामा और फॉरेंसिक से पहले सीन को लॉक करना नियम है, लेकिन जीवित व्यक्ति को छोड़ देना घोर लापरवाही है

फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। महिला के बयान के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

FAQ: पुलिस की लापरवाही उजागर

सवाल: घटना कहां की है?

बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 की।

सवाल: पुलिस ने क्या लापरवाही की?

फंदे पर लटकी महिला को बिना जांचे मृत समझ लिया और कमरे में ताला लगाकर थाने चली गई।

सवाल: महिला कब जिंदा मिली?

करीब 2 घंटे बाद जब पुलिस दोबारा ताला खोलने पहुंची तो महिला की सांसें चल रही थीं।

सवाल: महिला की हालत कैसी है?

महिला को तुरंत अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, इलाज जारी है।