Large Cache of Naxal supplies recovered: नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। चिंतलनार थाना क्षेत्र ग्राम चिन्नाबोड़केल पहाड़ी-जंगल में संयुक्त सर्चिंग में नक्सलियों का छिपाया डम्प बरामद, देशी हथियार, विस्फोटक, गोला-बारूद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित भारी मात्रा में नक्सली सामग्री मिली।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस पर कैम्प रायगुडेम से CRPF और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग चलाई, संदिग्ध डम्प की गहन तलाशी में बड़ी मात्रा में सामग्री मिली।
क्या-क्या बरामद हुआ ?
1 भरमार बंदूक, 57 BGL पाइप (बड़े 29 + छोटे 28), 3 IED कंटेनर, 2 वायरलेस सेट, 3 बंडल इलेक्ट्रिक तार, 1 किलो गन पाउडर, 3 किलो यूरिया, डेटोनेटर, शॉक ट्यूब असेंबली, बैटरियां, रेडियो सेट, चार्जर, सर्किट बोर्ड, पावर बैंक, मोबाइल फोन, पटाखे, लोहे की स्पाइक, स्प्लिंटर, तीर-कमान, नक्सली झंडा, साहित्य, काली यूनिफॉर्म, कंटेनर और दैनिक उपयोग सामग्री।
इन अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुआ ऑपरेशन
IG CRPF आनंद राजपुरोहित, SP सुकमा मयंक गुर्जर, कमांडेंट 223वीं वाहिनी नीरज राठौर, ASP नक्सल ऑप्स रोहित शाह के मार्गदर्शन में, 223वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट विकास कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई। डम्प को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई जारी, दुर्गम जंगलों में सर्चिंग अभियान जारी रहेगा।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सवाल 1. डम्प कहां मिला?
जवाब: चिंतलनार थाना क्षेत्र ग्राम चिन्नाबोड़केल के पहाड़ी-जंगल में, कैम्प रायगुडेम से निकली संयुक्त टीम को।
सवाल 2. क्या-क्या मिला?
जवाब: 1 भरमार बंदूक, 57 BGL पाइप, 3 IED कंटेनर, वायरलेस सेट, इलेक्ट्रिक तार, गन पाउडर, यूरिया, डेटोनेटर, नक्सली झंडा, यूनिफॉर्म समेत भारी मात्रा में सामग्री।


