रायपुर। पूरे देश व प्रदेशभर में लॉकडाउन को सख्ती से पालन करवाने अब प्रशासन भी मुस्तैद हो चुका है। बीते एक-दिनों में लॉकडाउन के बावजूद राजधानी में कुई चौक चौराहों पर ट्रैफिक बढ़ जाने पर प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया।

अब राजधानी में लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए आज खुद कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने सड़क पर उतरकर जायजा लिया। वे शनिवार को पुलिस टीम के साथ राजधानी के विभिन्न इलाके पर दौरा किया।

इस दौरान कलेक्टर भारतीदासन ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को लॉकडाउन में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।

अगले 48 घंटे कर्फ्यू जैसे हालात

राजधानी में सड़कों पर बढ़ती भीड़ को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इसके मद्देनजर अगले 48 घंटे तक पूरे राजधानी क्षेत्र में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए गए है।

See also  प्राइमरी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा राज्यगीत 'अरपा पैरी के धार' द्विभाषिक पाठ्यपुस्तकों का मुद्रण

लिहाजा अब अगले 48 घंटे तक पूरे राजधानी क्षेत्र में कर्फ्यू जैसे हालात नजर आएंगे। बाहर कोई भी बेवजह घूमते नजर आए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।