नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली के अस्पतालों में दिल्ली के लोगों के इलाज के केजरीवाल सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है और नए आदेशों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करा सकता है। बता दें कि रविवार को ही सीएम केजरीवाल ने फैसला लिया था कि दिल्ली सरकार के निजी और प्राइवेट अस्पतालों में केवल दिल्ली के ही मरीजों का इलाज होगा।


केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आनेवाले हॉस्पिटल और दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटलों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा। वहीं केंद्र सरकार के हॉस्पिटल जैसे एम्स, सफरदरजंग और राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) में सभी लोगों का इलाज हो सकेगा, जैसा अबतक होता भी आया है। हालांकि, कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल जो स्पेशल सर्जरी करते हैं जो कहीं और नहीं होती उनको करवाने देशभर से कोई भी दिल्ली आ सकता है, उसे रोक नहीं होगी।

See also  Jio की एक और बड़ी तैयारी, विदेशी Share Market में लिस्ट कराने की प्लान में अंबानी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।