नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत फिर बिगड़ गई है। निमोनिया होने के बाद शुक्रवार को हालत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार 55 वर्षीय मंत्री का ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद उन्हें अब लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके ऑक्सीजन का स्तर 89 प्वांइट पर गिरने के बाद अब उन्हें लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। उन्हें निमानियो होने की पुष्टि भी हुई है इसलिए हम उन्हें अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री की हालत बेहतर नहीं होती तो हम उन्हें बड़े, निजी केन्द्र में भर्ती कराने पर भी विचार कर रहे हैं। तेज बुखार और ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में भर्ती कराए जाने के एक दिन बाद बुधवार को उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

See also  छत्तीसगढ़ में TET परीक्षा रद्द, कोरोना के खतरे ने लगाया ब्रेक

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।