रायपुर। कोरोना काल के साथ साइबर क्राइम का मामला भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ के मंत्री उमेश पटेल ने साइबर सेल में शिकायत की है।

मंत्री उमेश पटेल का कहना है कि उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। जिसकी जानकारी खुद मंत्री ने  ट्वीट कर जानकारी दी है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा – सुप्रभात, मेरा फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है, पेज के माध्यम से यदि कोई आपसे बात करने या जुड़ने की कोशिश करता है तो उसे नजरअंदाज करें। साइबर सेल को इस बात की सूचना दे दी गयी है, असुविधा के लिए खेद है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  कर्नाटक में बंधक रायगढ़ जिले के मजदूर कराये गए रिहा, मंत्री उमेश पटेल की पहल पर स्थानीय प्रशासन ने की कार्रवाई