रायपुर। आज सावन के महीने की नवमीं तिथि है। राहुकाल सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा दिन-रात वृश्चिक राशि में संचार करेगा। देखें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मेश राशि
आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रह सकता है। कार्यों में बाधाएं आने की आशंका है। जब तक बहुत जरूरी न हो यात्रा न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि
किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। प्रिय व्यक्ति का भी साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, जिससे लाभ होगा।

मिथुन राशि
आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। आज सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और ऊर्जा का संचार रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है।

कर्क राशि
बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आज दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर होंगे। मनोरंजन के कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा।

See also  कैबिनेट ब्रेकिंग- जल जीवन मिशन योजना पानी में, सारे टेंडर हुए निरस्त

सिंह राशि
आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकते हैं। दिन सामान्य रखने के लिए वाणी की मधुरता बनाएं रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। ग्रह-नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें।

कन्या राशि
सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनेंगे। सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां बनने से आपका मानसिक तनाव समाप्त होगा। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

तुला राशि
ग्रह-नक्षत्र कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। धन लाभ के भी योग हैं। आवश्यक परिश्रम करने से आपको मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। इससे हर्ष और खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि
बिना विचार किए साहसपूर्ण कार्य ना करें। सफलता साथ देगी, भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। शाम के समय किसी मांगलिक कार्यों में जाने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि
आज मन में चंचलता अधिक रह सकती है। ग्रह-नक्षत्र कहते हैं कि आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। अनावश्यक खर्च से बचें। फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें। आज आर्थिक स्थिति पर गंभीरता से विचार करना होगा।

See also  Horoscope 13 April 2023 : इन राशि वालों को मिल सकते हैं कारोबार में परिवर्तन के अवसर, आय में होगी वृद्धि , जानें क्या कहते है आपके सितारे

मकर राशि
ग्रह-नक्षत्र कहते हैं कि आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। बात चाहे घर की हो या कार्यालय की। घर से लेकर कार्यालय तक और विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी क्षेत्र के लोग लाभान्वित रहेंगे।

कुंभ राशि
दिनभर कार्य की व्यस्तता रहने के आसार हैं। आपको आलस्य से मुक्ति मिलेगी। नई ऊर्जा और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। आज का दिन कर्म प्रधान दिन रहेगा।

मीन राशि
आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर भी करें। कर्म के बिना फल की प्राप्ति संभव नहीं है इसलिए किस्मत पर भरोसा तो रखें लेकिन इसके साथ ही खुद से भी प्रयास करना न बंद करें। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्तम योग आज बनता दिख रहा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।