महिला नक्सली ने 4 दिन पहले ही किया था सरेंडर, ट्रांजिट बैरक के बाथरूम में लटकता मिला शव
महिला नक्सली ने 4 दिन पहले ही किया था सरेंडर, ट्रांजिट बैरक के बाथरूम में लटकता मिला शव

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मंगलवार शाम एक सरेंडर महिला नक्सली ने आत्महत्या कर ली। उसका शव DRG के ट्रांजिट हॉस्टल में फंदे से लटकता हुआ मिला। हालांकि महिला नक्सली ने किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। बता दें कि महिला नक्सली ने 4 दिन पहले ही सरेंडर किया था। SP अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुडसे, कटेकल्याण निवासी कुमार पांडे कवासी (20) ने 19 फरवरी को 5 अन्य महिला नक्सलियों के साथ सरेंडर किया था। इसके बाद से ही वह DRG के ट्रांजिट हॉस्टल (विश्राम गृह) में पुलिसकर्मियों की निगरानी में रह रही थी।

मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे उसने नहाने जाने की बात कही और बाथरूम में गई। नल से पानी गिरने की आवाज आ रही थी, लेकिन करीब 20 मिनट गुजरने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आई तो महिलाकर्मियों ने धक्का देकर दरवाज़ा खोला। अंदर कुंडी नहीं होने से दरवाजा एक झटके से खुल गया।

See also  मैराथन नहीं ये है यूपी पुलिस: इस दरोगा ने लगा दी 65 किलोमीटर की दौड़, फिर क्या हुआ...देखें- VIDEO

इस पर दोनों महिला कर्मियों ने उसका शव नीचे उतार कर उच्चधिकारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल उसकी सुसाइड को लेकर जांच की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…