दंपत्ति की हत्या का खुला राज, दामाद और समधी ही निकले कातिल, दामाद को भरे समाज में उठक-बैठक कराना पड़ा महंगा
दंपत्ति की हत्या का खुला राज, दामाद और समधी ही निकले कातिल, दामाद को भरे समाज में उठक-बैठक कराना पड़ा महंगा

बलरामपुर। पस्ता थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक सुनसान जंगल के रास्ते पर पति और पत्नी की लाश मिली थी। पस्ता पुलिस द्वारा इस दोहरे हत्या कांड को 12 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया गया। वारदात में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। हत्यारे कोई और नहीं, मृतकों के दामाद और समधी निकले। मृतकों ने दामाद को भरी समाज में उठक-बैठक कराया था, इसलिए उनकी हत्या कर दी गई।

लोगों ने दुर्घटना समझा, मामला हत्या का निकला

बीते 25 मार्च को 3 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बेदो बथान जंगल में 02 व्यक्तियों का एक्सीडेंट हुआ है। मृतकों की पहचान रहमतुल्लाह एवं ऐसुन निशा के रूप में हुई, जो पति पत्नी थे। पस्ता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो प्रथम दृष्टया किसी वजनी एवं धारदार हथियार से मारकर दोनों की हत्या करना पाया गया। थाना पस्ता में अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस दौरान संदेही निजाम अंसारी एवं प्यारे मोहम्मद निवासी नवडीहा कुसमी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया।

See also  Corona Vaccine Update India :भारतीय कोरोना वैक्सीन की आखिरी ट्रायल दो महीनों में हो सकती है खत्म : डॉ हर्षवर्धन

वैवाहिक संबंधों में खटास बानी हत्या की मूल वजह

दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि निजाम के पुत्र प्यारे मोहम्मद की शादी मेघुली विजय नगर निवासी रहमतुल्लाह की पुत्री मैमुन निशा से वर्ष 2020 मार्च में हुई थी। शादी के बाद से ही रहमतुल्लाह एवं ऐसुन निशा दोनों आरोपियों को लडकी को ठीक से नहीं रखते हो कहकर गाली गलौज किया करते थे। इस मुद्दे को लेकर समाज की बैठक हुई तब इन्होने दमाद को भरे समाज में उठक बैठक करवाया था, जिससे पिता पुत्र क्षुब्ध एवं अपमानित महसुस किया करते थे। बीते 23 मार्च को मृतक रहमतुल्लाह एवं मृतिका ऐसुन निशा दोनों आरोपीयों के गांव नवडीहा गये थे जहां पर गांव वालों के सामने मृतक रहमतुल्लाह एवं मृतिका ऐसुन निशा ने गाली गलौज करते जुबान काट देने की धमकी दी, जिससे नाराज पिता पुत्र ने अपनी बहु के माता पिता की हत्या की योजना बना डाली।

See also  सूटकेस में लाश मामलाः अब फेसबुक पर पोस्ट नहीं, फील्ड पर दिखे एक्शन- विकास उपाध्याय

घर वापसी के दौरान कर दी हत्या

25 मार्च को जब रहमतुल्लाह एवं ऐसुन निशा नवडीहा कुसमी से वापस अपने घर विजयनगर जा रहे थे। तब आरोपीगण हत्या करने के उद्देश्य से अपने वाहन में गैता एवं बसूला रखकर उनका पीछा करते आये। इसी दौरान लगभग 2 बजे ग्राम उलिया बेंदोबथान जंगल में रास्ता रोककर दोनों ने गैता एवं बसूला से रहमतुल्लाह एवं ऐसुन निशा के ऊपर ताबडतोड़ वार किया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। बाद में पुलिस ने आरोपियों के द्वारा घटना में प्रयुक्त हथियार को 05 कि0मी0 कोदोडीपा के जंगल में बरामद किया। पुलिस ने इस दोहरे हत्या कांड के अज्ञात आरोपियों की सूक्ष्मता से तलाश करते हुये महज 12 घंटे के अंदर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…