सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट में भी कोरोना के मामले सामने आए हैं. सुप्रीम कोर्ट के अबतक लगभग 15 जज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।


बता दें कि पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के कुछ जज और स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जस्टिस संजीव खन्ना अस्पताल में भर्ती हैं.। वहीं जस्टिस भूषण और नजीर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित दो जजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाकी जज होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना वैक्सीन लगवा चुके सुप्रीम कोर्ट के जजों की कुल संख्या में से लगभग आधे जज संक्रमण की चपेट में हैं।

24 अप्रैल को होना है शपथ ग्रहण समारोह

जस्टिस नरीमन, रामासुब्रमण्यम, एमआर शाह का पूरा स्टाफ कोरोना संक्रमित पाया गया है। सभी जजों की दो दिन में कोरोना जांच की जाएगी क्योंकि अगले दो दिन बाद 24 अप्रैल को देश के नए चीफ जस्टिस का शपथ ग्रहण समारोह है। ऐसे में एहतियात के तौर पर सभी जजों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

See also  Raipur -डीडीनगर में चाकू बाजी, 3 दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त को मारा, हालत गंभीर

24 अप्रैल 2021 की सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जस्टिस नातुलापति वेंकट रमणा को सीजेआई पद की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह के फौरन बाद जस्टिस रमणा सुप्रीम कोर्ट आकर पद संभालेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर