Monsoon Update: एक दिन पहले 31 मई को केरल में दस्तक देगा मानसून,5 जून तक गोवा पहुंचने का अनुमान
Monsoon Update: एक दिन पहले 31 मई को केरल में दस्तक देगा मानसून,5 जून तक गोवा पहुंचने का अनुमान

नई दिल्ली। Monsoon Update देश में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में 31 मई तक पहुंच जाएगा और इसके बाद मानसून अपनी गति से बढ़ते हुए 5 जून तक गोवा पहुंच जाएगा।

भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राहुल एम. ने बताया कि केरल में 31 मई के करीब दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल बन सकती हैं और 5 जून तक गोवा पहुंचने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक राहुल. एम ने कहा कि मानसून का केरल से गोवा पहुंचने का समय स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

समय से पहले आ रहा है मानसून

मौसम विभाग के गणनाओं के मुताबिक इस साल मानसून समय से पहले दस्तक दे रहा है। बीते कई सालों से मानसून 1 जून को केरल में झमाझम बारिश शुरू कर देता है, लेकिन हाल के कुछ वर्षों में इसके समय में बदलाव आया है और देरी भी हुई है, लेकिन इस वर्ष मानसून समय से एक दिन पहले ही 31 मई को केरल में दस्तक दे रहा है।

See also  कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, भाजपा पर लगाया आरोप

मौसम विभाग ने बताया है कि मालदीव-कोमोरिन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है और बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया है। अब दक्षिणी पूर्व व पूर्व मध्य क्षेत्रों तक जल्द ही मानसून के पहुंचने की संभावना है।

दक्षिण भारत में हो रही मूसलाधार बारिश

केरल के तटीय इलाकों में बीते सात दिनों से ही मध्यम से तेज बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफानों के कारण भी यह बारिश हुई थी। हाल ही आए दोनों चक्रवाती तूफान मानसून के लिए काफी रहे हैं। दक्षिण भारत में एर्नाकुलम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, समेत दक्षिण के अन्य जिलों में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, वहीं तिरुवनंतपुरम में 115 मिमी तक बारिश दर्ज हुई है।

देश के अन्य इलाकों में प्री-मानसून गतिविधि तेज

इधर देश के अन्य राज्यों में भी प्री-मानसून गतिविधि लगातार तेज होती जा रही है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र , बिहार आदि राज्यों में प्री मानसून गतिविधियों के चलते तेज आंधी और कहीं कहीं हल्की बारिश भी देखने को मिली है। इस दौरान महाराष्ट्र में मुंबई और आसपास के इलाकों में भी मौसमी परिवर्तन देखने को मिला है और हल्की बारिश हो रही है।

See also  मुख्य समारोह में सीएम भूपेश बघेल ने किया ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की ली सलामी, 43 पुलिस अफसर सम्मानित

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।