रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत 4 जिलों में आयकर विभाग की छापेमारी का आज तीसरा दिन है। बता दें रायपुर, दुर्ग, कोरबा और रायगढ़ में आईटी की टीम ने दबिश दी है।

सूत्रों के हवाले से आयकर छापे में अब तक 200 करोड़ के बेनामी ट्रांजेक्शन की जानकारी की ख़बर सामने आई है. वही अब तक इन 4 जिलों से विभाग को कार्रवाई के दौरान 4 करोड़ कैश और करीब 3 करोड़ रुपए की ज्वेलरी बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर में पिछले 3 दिनों से करीबन 20 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। जिसमें रायपुर के चौबे कॉलोनी में आईटी की टीम ने रवि सिंघल के घर पर छापा मारा है। वहीं शंकर नगर के ओम अपार्टमेंट, सुमित कोल, भांटागांव स्थित वॉलफोर्ट सिटी में प्रदीप अग्रवाल के घर पर आईटी की छापामार कार्रवाई जारी है। और बिलासपुर और कोरबा जिले में कई ठिकानों में आयकर की टीम ने दबिश दी है।

See also  बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए 3 किशोर, हालात जानने खुद पहुंची मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बाल आयोग अध्यक्ष वर्णिका भी रहीं मौजूद, होम्स में व्याप्त अव्यवस्था हुई उजागर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर