BREAKING: राइस मिल में बड़ी छापेमारी कार्रवाई, 3 करोड़ 94 लाख का धान जब्त
BREAKING: राइस मिल में बड़ी छापेमारी कार्रवाई, 3 करोड़ 94 लाख का धान जब्त

कोंडागांव। खाद्य विभाग ने एक बार फिर बड़ी छापामार कार्रवाई की है। खाद्य अधिकारियों ने राइस मिल से 3 करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक का धान जब्त किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के आड़का छेपड़ा में मेसर्स माजीसा राइस मिल में खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। जांच दल ने छापेमार कार्रवाई की गई है। इस दौरान जांच में पाए गए अनियमितता के आधार पर फर्म परिसर में उपलब्ध 12687.20 क्विंटल धान और 2080 क्विंटल चावल जब्त किया गया है।

बता दें इस कार्रवाई के बाद से अवैध तरीके से काम करने वाले राइस मिलर्स में खौफ का महौल बना हुआ है। कार्रवाई से कई राइस मिलर्स सहमे हुए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  BREAKING: स्कूलों में शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ करनी पड़ेगी ड्यूटी, DPI ने सभी DEO को पत्र जारी कर दिए सख्त निर्देश, पढ़ें