आईएफएस अफसरों का कैडर आबंटित, छत्तीसगढ़ को मिले 6 IFS अफसर
file photo

विशेष संवादाता, रायपुर
केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 2022 बैच के आईएफएस अफसरों का कैडर आबंटित किया है। जिसमे छत्तीसगढ़ को 6 अफसर मिले हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में जिन अफसरों को छत्तीसगढ़ कैडर आबंटित किया गया है , उनमें हर्षित मेहर , विपुल अग्रवाल , दीपेश कपिल , चंद्रकुमार अग्रवाल , एस . नवीन कुमार और एमजी वेंकटेश शामिल है । इनमें 2 छत्तीसगढ़ मूल के हैं । इनमें हर्षित मेहर और विपुल अग्रवाल छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।